Coordinate

Class 9 Maths Worksheet | Chapter: Coordinate Geometry (निर्देशांक ज्यामिति)

यह वर्कशीट CBSE Class 9 (2025–26) के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित है। इसमें Cartesian Plane, Axes, Origin, Quadrants, Points Plotting से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। सभी प्रश्न concept clarity और exam preparation के लिए तैयार किए गए हैं।

Coordinate Geometry – Worksheet

Section A: बहुत छोटे प्रश्न (1 अंक प्रत्येक)

Q1. Cartesian plane क्या होता है?

Q2. Origin क्या होता है? इसके निर्देशांक लिखिए।

Q3. x-axis और y-axis में क्या अंतर है?

Q4. प्रथम चतुर्थांश (First Quadrant) में x और y के चिन्ह कैसे होते हैं?

Q5. बिंदु (0, 5) किस अक्ष पर स्थित होगा?

Section B: लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक प्रत्येक)

Q6. निम्नलिखित बिंदुओं को Cartesian plane पर दर्शाइए: (2, 3), (-3, 2), (-2, -4), (3, -5)

Q7. बताइए कि निम्न बिंदु किस चतुर्थांश में स्थित हैं: (3, 4), (-2, 5), (-4, -3), (5, -2)

Q8. बिंदु (-5, 0) और (0, -7) की स्थिति बताइए।

Q9. बिंदु (4, -3) के लिए x और y निर्देशांक पहचानिए और उसका स्थान बताइए।

Section C: वर्णनात्मक प्रश्न (3 अंक प्रत्येक)

Q10. Cartesian plane का एक आरेख बनाइए और उसमें origin, axes तथा चारों quadrants को नामांकित कीजिए।

Q11. निम्न बिंदुओं को ग्राफ पेपर पर प्लॉट कीजिए और उनके चतुर्थांश लिखिए: (1, 2), (2, -3), (-3, 4), (-4, -5)

Q12. सिद्ध कीजिए कि x-axis पर स्थित किसी भी बिंदु का y-निर्देशांक 0 होता है।

#Class9Maths #CoordinateGeometry #CBSEClass9 #NCERTMaths #CartesianPlane #Quadrants #MathsWorksheet

Post a Comment

Previous Post Next Post